फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2019: मथुरा के लाल विशाल सारस्वत ने किया कमाल, पीसीएस में किया यूपी टॉप

Wed, 17 Feb 2021 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विशाल सारस्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साधारण परिवार में जन्मे मथुरा के लाल ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। बुधवार की शाम घोषित हुए परिणाम में मथुरा निवासी सुनील सारस्वत के बेटे विशाल ने यूपी पीसीएस के एग्जाम में पहला स्थान पाया है। 

विज्ञापन


विशाल की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी का वातावरण है। विशाल के पिता सुनील के अनुसार विशाल ने दसवीं तक की शिक्षा अपनी बुआ के यहां रहकर पूणे में की। इसके बाद एटा के सेंटपाल से बारहवीं की परीक्षा 90 प्रतिशत से अधिक नंबरों से पास किया। इसके बाद विशाल ने बीए और एमए मथुरा में रहकर की। वर्ष 2018 में विशाल ने पीसीएस का एग्जाम दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आईएएस के मेन्स के एग्जाम में भी सफतला से दूर रहे विशाल ने हिम्मत नहीं हारी। 2020 में पीसीएस का इग्जाम दिया। 

बुधवार को आए परीणाम ने सभी को चौंका दिया। इस परिणाम में विशाल ने जनपद ही नहीं प्रदेश में पहला स्थान पाया है। पिता सुनील ने बताया कि वह मूल रूप से हाथरस के पास नगला केशो के रहने वाले हैं। मथुरा में पिछले सात वर्ष से रह रहे हैं। मां राजेश्वरी के साथ दादी कमलादेवी ने बताया कि विशाल शुरु से ही पढ़ने में होशियार था। कई कई घंटे अकेले पढ़ता था। विशाल के बड़े भाई इसरो में प्रशसानिक विभाग में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने विशाल की कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें