स्नातक की छात्रा निकिता रानी को मिली बायोटेक के लिए पहली रैंक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं तकनीकी प्रवेश परीक्षा 2019 (यूपी कैटेट) की मेरिट में यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ बायोटेक से तीन छात्र-छात्राओं ने टॉप फाइव में अपना स्थान बनाया है।
प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के विभिन्न कालेजों में एडमिशन के लिए इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा किया गया था।
इसमें पीजी बायोटेक के लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट में यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ बायोटेक से तीन छात्र-छात्राओं ने टॉप रैंक प्राप्त की है। डीन बायोटेक डा. राजेश निगम ने बताया कि स्नातक की छात्रा निकिता रानी ने प्रवेश परीक्षा में स्नातकोत्तर बायोटेक के लिए पहली रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर छात्र हर्षवर्धन तथा पांचवीं रैंक कौशलेंद्र सिंह को मिली है।