हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल से भदान रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गेट नम्बर 44 सी पर ट्रैक्टर टकरा गया। ट्रैक्टर टकराने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया है सोमवार शाम करीब 04:27 बजे कालका मेल से ट्रैक्टर टकराया। बताते हैं कि इस दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान गाड़ी करीब दस मिनट तक खड़ी रही। वहीं आरपीएफ ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।