फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भारी बारिश की चेतावनी...मौसम विभाग का नया अपडेट; ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

Sat, 02 Aug 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट भी दिया है। सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुबह बादल छाने, दोपहर में तेज धूप और देर शाम डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने शुक्रवार को उमस से राहत दे दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 4 दिन तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं तेज बारिश की वजह से सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को दिन में मौसम मिलाजुला रहा। देर शाम करीब डेढ़ घंटे और रात में भी बारिश हुई। उधर, बृहस्पतिवार की बारिश में कई सड़कें जलमग्न और घरों व दुकानों में पानी भर गया था। तीन घंटे में 33.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। माैसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कभी धीमे और कभी तेज बारिश की संभावना जताई है। सोमवार के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को यलो अलर्ट है।
 

आंधी व बिजली गिरने की चेतावनी
 दो दिन की बारिश से शहर के कई इलाकों में जमा पानी निकालने में नगर निगम के पसीने छूट गए हैं। अब मौसम विभाग ने तीन से पांच अगस्त के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बाद शहरवासियों के सामने नई चुनौती दस्तक दे सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन तक दिनभर काले बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम : 33
न्यूनतम : 25.8
एक्यूआई : 46
सूर्योदय : 5.52
सूर्यास्त : 6.57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें