हवा के साथ बूंदाबांदी होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। मौैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश के आसार बने हुए हैं। रविवार के लिए माैसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कई दिन से पड़ रही उमसभरी गर्मी से शुक्रवार दोपहर बाद चली हवा और हल्की बूंदाबांदी भी राहत नहीं दिला सकी। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बाद धूप और आर्द्रता के कारण उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।
दोपहर बाद हवा के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाएंगे और बारिश व बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।