फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना के नौ नए मामले, अब तक 816 संक्रमित, 72 फीसदी हो चुके हैं ठीक

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सोमवार को 42 और मरीज डिस्चार्ज हुए
  • 72 फीसदी के करीब पहुंचा रिकवरी रेट 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 816 हो गई। राहत की बात यह है कि कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 72 फीसदी हो गया है। अब तक 589 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। जबकि 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ नए संक्रमित मिले हैं। 42 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अच्छी बात यह है कि रिकवरी दर लगातार बेहतर होती जा रही है। जिले में अभी 199 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। अब तक 10822 सैंपल की जांच हो चुकी है।


मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट

उधर, प्रतापनगर क्षेत्र के एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उनके परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, मुंडन करने आए एक हेयर ड्रेसर को भी क्वारंटीन किया गया है। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव है। अब हेयर ड्रेसर से बाल कटवाने वाले लोग कोरोना की दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने किया हॉटस्पॉट का निरीक्षण

लॉकडाउन के चौथे चरण के पहले दिन आईजी ए सतीश गणेश ने शहर के वजीरपुरा और नौलक्खा स्थित हॉटस्पाट का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आईजी ने बताया कि हॉटस्पाट पर पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए टैंट लगाया गया है। लोगों को सामान मुहैया कराने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की सेहत का भी ख्याल रखा जा रहा है।

1,276 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 20 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1,276 लोगों की सेहत की जांच की। 216 लोग बीमार मिले। इनको त्चचा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह समेत अन्य बीमारियां हैं। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने नाई की मंडी और वजीरपुरा के कैंप का निरीक्षण कर लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी की। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें