फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना सेः महामारी से निपटने के लिए आगे आए शिक्षक, मुख्यमंत्री कोष में देंगे योगदान

Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
fund
विज्ञापन
कोरोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए संगठन भी मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र लिखा है। शिक्षकों के वेतन से एक दिन के वेतन कटौती करके मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने की मांग की गई है। जिससे आपदा से निपटने में सहायता मिल सके। 
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष राकेश चाहर का कहना है कि संगठन के सभी सदस्य शिक्षक कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए सहयोग देने के लिए तैयार हैं। संक्रमण से पीड़ितों की सुरक्षा के लिए उठाए रहे कदम के लिए शिक्षकों ने एक-एक दिन का वेतन देने की सहमति प्रदान की है।

उन्होंने बीएसए को सुझाव दिया है कि वह बाकी संगठनों से पत्र के माध्यम से सहमति या असहमति प्राप्त कर सकते हैं। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और एडी बेसिक को भी दी गई है। बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि पत्र अभी मिला नहीं  है, पत्र प्राप्त होने पर विचार किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

3944 शिक्षक संगठन के सदस्य हैं
संगठन के जिलामंत्री हरिओम यादव ने बताया कि इस समय संगठन में 3944  शिक्षक सदस्य हैं। प्रत्येक का एक दिन न्यूनतम वेतन 1500 रुपये है। इस तरह 59.16 लाख रुपये जमा हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें