स्थानीय पुलिस भी रखे है नजर
विकास दुबे की नगला पांडेय गांव के साथ ही किशनी क्षेत्र में भी रिश्तेदारी है। वारदात के बाद से पुलिस यहां नजर रखे हुए है। गांव के चौकीदार से लेकर ग्राम प्रधान पुलिस के संपर्क में हैं। गांव में आने-जाने वालों के बारे में रोजाना जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्षों पहले गांव छोड़ गया था प्रेमप्रकाश
नगला पांडेय में दबिश देने गई एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि प्रेमप्रकाश पांडेय कई वर्ष पूर्व गांव छोड़कर कानपुर चले गए थे।
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
प्रेमप्रकाश चार भाई हैं, बड़े भाई चंद्रप्रकाश वर्तमान में ग्वालियर रहते हैं। जबकि गांव में रामविलास पांडेय रहते हैं। सबसे छोटा भाई ओमप्रकाश भी ग्वालियर रहते हैं। विकास प्रेम प्रकाश को मामा कहता था।