फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता आठ दिसंबर को, दंगल में 40 जिलों के पहलवान दिखाएंगे दम

Sat, 03 Dec 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि 40 जिलों के पहलवानों के साथ मेरठ गोरखपुर और सैफई के छात्रावास के पहलवान भी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का कार्यक्रम स्थल पर वजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हवन करते कुश्ती संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में पहली बार यूपी स्टेट सब जूनियर बालक एवं बालिका अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आठ दिसंबर को किया जाएगा। 40 जिलों के पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। आरसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी आचार्य अमित दुबे ने पूजन संपन्न कराया। 

विज्ञापन


कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि 40 जिलों के पहलवानों के साथ मेरठ गोरखपुर और सैफई के छात्रावास के पहलवान भी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का कार्यक्रम स्थल पर वजन किया जाएगा। बालक वर्ग में 45, 48, 51,55, 60, 65, 71, 80, 92, और 110 किलोग्राम भार के पहलवान प्रतियोगिता भाग लेंगे। बालिका वर्ग में 40, 43, 46, 49 55 57 6165 79 और 76 किलोग्राम भार के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी, भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति अंशु रानी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, चेयरमैन विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें