प्रांतीय अधिवेशन में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझें। सरकार प्रदेश को साफ सुथरा देखना चाहती है। जब वे बेहतर कार्य करेंगे तो उनको सरकार पुरस्कार भी देगी।
सफाई कर्मचारियों का प्रदेश को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में बहुत बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं के निस्तारण पर भी पूरा ध्यान दे रही है। उनकी सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।