फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करेंगे तो पुरस्कार देगी सरकार, सफाईकर्मियों को मंत्री ने बताईं सरकार की प्राथमिकता

Mon, 02 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रांतीय अधिवेशन में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझें। सरकार प्रदेश को साफ सुथरा देखना चाहती है। जब वे बेहतर कार्य करेंगे तो उनको सरकार पुरस्कार भी देगी। 
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का प्रदेश को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में बहुत बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं के निस्तारण पर भी पूरा ध्यान दे रही है। उनकी सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। 

रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन आबकारी मंत्री को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, आलोक अग्रिहोत्री, मिथुन वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर व जिला महामंत्री रविंद्रनाथ बाल्मीकि ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें