फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में शिक्षामित्र ने की आत्महत्या, बीएसए पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 13 Feb 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन
एटा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक समायोजित शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर आत्म‌हत्या कर ली। वह अपना मानदेय और एरियर ने मिलने से परेशान थे। मामले में शिक्षामित्र संघ के नेताओं ने बीएसए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी जबरन मानदेय रोके हुए हैं। 
विज्ञापन


एटा के शिक्षामित्र मनमोहन सिंह पुत्र पूरन सिंह यादव अवागढ़ के प्राइमरी स्कूल में तैनात थे। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे शिक्षामित्र संघ के नेताओं ने बताया कि जिले में शिक्षामित्रों को कई महीने से मानदेय और एरियर नहीं दिया गया है। इस कारण शिक्षामित्र आर्थिक तंगी का शिकार हैं। 

मनमोहन सिंह भी मानदेय और एरियर न मिलने से परेशान थे। परेशानी के चलते ही उन्होंने ये कदम उठाया है। शिक्षामित्र एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हम लोग कई बार मानदेय के भुगतान को लेकर बीएसए से लेकर डीएम तक से मांग कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी जबरन मानदेय जारी नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें