फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण सर्दी का अलर्ट...डीएम के नए आदेश, यूपी, सीबीएसई सहित सभी बोर्ड के 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

Mon, 12 Jan 2026 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP School Holidays: आगरा में शीतलहर व घने कोहरे का यलो अलर्ट होने की वजह से शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों में सोमवार और मंगलवार को छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
School Closed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में ठंड और गलन ने जनजीवन बेहाल कर रखा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शून्य दृश्यता और घने कोहरे की आशंका के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है, वह जारी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच विभाग के आदेश के बाद स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के मैसेज भेजने भी शुरू कर दिए। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने 12 व 13 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें