फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSRTC Hacked:यूपी रोडवेज की साइट हैक, ईटीएम हुईं बंद; यात्री परेशान

Thu, 27 Apr 2023 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी रोडवेज की साइट हैक होने के बाद यात्री परेशान हैं। अब टिकटें मैनुअल बनाई जा रहीं हैं। वहीं रिजर्वेशन सुविधा भी ठप हो गई है।
 
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज निगम की वेबसाइट हैक होने से पिछले दिनों से रोडवेज की रिजर्वेशन ठप है। जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं निगम की ईटीएम भी बंद हो गई हैं। निगम के परिचालकों के द्वारा मैनुअल टिकटें बनाकर काम चलाया जा रहा है। कासगंज से 10 हजार यात्री प्रतिदिन रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। 

विज्ञापन


रोडवेज के द्वारा बसों में ट्रेनों की तर्ज पर सीटों के लिए रिजर्वेशन सेवा शुरू की गई है। सुविधा डिपो की दिल्ली जाने वाली एसी बसें में प्रदान की जा रही हैं। जिसमें साधारण टिकट के अतिरिक्त लोग रिजर्वेशन कराकर यात्रा करते हैं। प्रतिदिन पांच से छह यात्रियों के द्वारा सीटों का रिजर्वेशन कराया जाता है, शेष अन्य यात्री ऐसे ही होते हैं। रोडवेज की वेबसाइट हैक होने के बाद से यह सुविधा भी ठप हो गई है। वेबसाइट हैक होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक ईटीएम मशीनों ने भी काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में परिचालकों को फिर से पुराने तरीके से काम करना पड़ रहा है। मैनुअल टिकटें बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल

ये बोले अधिकारी

कासगंज के डिपो प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि वेबसाइट हैक होने के बाद से सभी ऑन लाइन कार्य प्रभावित हुए हैं। रिजर्वेशन सहित अन्य सुविधाएं बंद हुई हैं। ईटीएम बंद होने से मैनुअल टिकटें और वे बिल बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें