फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: आगरा से राजस्थान-मध्य प्रदेश के लिए बसें फिर शुरू, आज बहनों के लिए मुफ्त सफर

Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

 रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार की सुबह से ही ईदगाह व आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
रोडवेज बस में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रोडवेज बसों का संचालन शनिवार को 135 दिन के बाद शुरू हो गया। ईदगाह बस अड्डे से पहले दिन 65 बसों का संचालन जयपुर, धौलपुर, अजमेर, मुरैना, ग्वालियर, झांसी के लिए किया गया। वहीं रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण पांच अप्रैल से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली के बीच बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। जुलाई में दिल्ली और उत्तराखंड की सेवाएं तो शुरू हो गईं, लेकिन राजस्थान व मध्य प्रदेश की बसें शुरू नहीं हो सकी थीं। आगरा से राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रोजाना 150 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। 

ईदगाह व आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू
आरएम मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार की सुबह से ही ईदगाह व आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। जयपुर के लिए 12, धौलपुर के लिए 25, ग्वालियर से दो, मुरैना, झांसी के लिए दो-दो बसों का संचालन किया गया। इन दोनों राज्यों से भी बसें आगरा पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री मुकेश ने बताया कि भरतपुर के लिए बसें नहीं चलने से बड़ी दिक्कत हो रही थी। यह आगरा से सटा जिला है। यात्री वैशाली ने बताया कि जयपुर के लिए बसें नहीं चलने से ट्रेवल्स की बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। 

परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। शनिवार की रात 12 बजे से एक दिन के लिए प्रदेश की किसी भी शहर में आना-जाना निशुल्क रहेगा। आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 22 अगस्त को महिला यात्री रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 

सिटी बसों में भी मुफ्त यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व पर आगरा व मथुरा में बहनें सिटी बस में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके बोस ने बताया कि राजधानी में महिलाएं सुबह से लेकर आधी रात 12 बजे साधारण एवं एसी बसों में सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें