फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली बार-बार दे रही झटका, आठ दिन से ट्रिपिंग ने किया बेहाल; 24 घंटे में सात बार गुल हुई बत्ती

Tue, 11 Aug 2026 01:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मिढ़ाकुर कस्बे में आठ दिनों से बिजली व्यवस्था बेपटरी है और 24 घंटे में करीब सात बार आपूर्ति बाधित हुई। रविवार रात छह घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद सोमवार को भी बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
बत्ती गुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली डिविजन के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र मिढ़ाकुर से जुड़े कस्बा मिढ़ाकुर में पिछले आठ दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। सोमवार को दिनभर में करीब सात बार बिजली कटौती हुई। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मिढ़ाकुर निवासी राममोहन शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के लिए विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब छह घंटे बाद रात दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न होने से उमस और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह करीब छह बजे फिर बिजली चली गई और नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। 

इसके बाद शाम चार बजे तक कई बार बिजली आती-जाती रही। वहीं, रवि चौधरी भालरा ने बताया कि कस्बे में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या आए दिन बनी रहती है। इससे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते हैं। लो-वोल्टेज के कारण उपकरण खराब होने का खतरा भी बना रहता है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने और ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें