फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करेगी रेड कार्ड जारी, 15 अगस्त को पाबंद हुए लोग घर में रहें, वरना थाने में किया जाएगा नजरबंद

Sun, 12 Aug 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

26 जनवरी की हिंसा का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस के द्वारा पाबंद किए जा रहे लोगों को थाने में नजरबंद करने की भी योजना है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का स्पष्ट कहना है कि थाना पुलिस के द्वारा चिह्नित किए जा रहे लोगों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। यदि ये लोग 15 अगस्त के दिन अपने घरों में नहीं रहे तो उन्हें थानों में नजरबंद किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिलेभर में खलबली के हालात हैं। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जिनसे पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका है। जिन लोगों के पास पाबंदी के नोटिस पहुंच रहे हैं वे इस कार्रवाई से बेहद बेचैन नजर आ रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा बार बार यही बात दोहरा रहे हैं कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहें कोई कितना ही प्रभावशाली हो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसका कासगंज और गंजडुंडवारा में रिहर्सल हो चुका है। एक बार और यह रिहर्सल किया जाएगा। हर कस्बे में फ्लैग मार्च कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें