प्रदेश में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत आगरा, मैनपुरी और मथुरा में नई तैनाती की गई है। आईपीएस शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में ब्रज क्षेत्र के आगरा, मैनपुरी और मथुरा जिले भी शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, आगरा में तैनात आदित्य को बदायूं भेजा गया है।
विज्ञापन
मैनपुरी में गाजियाबाद से पियूष कुमार सिंह को भेजा गया है और उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मैनपुरी में तैनात अभिषेक तिवारी का तबादला मुरादाबाद किया गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। वहीं मथुरा में मुजफ्फरनगर से अतुल कुमार चौबे को भेजा गया है और उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।