फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जोन में आए पुलिसकर्मियों के अच्छे दिन, आज ये लागू होगी ये व्यवस्था

Thu, 14 Dec 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
आगरा जोन में पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। सिपाही और दरोगा को आज से वीकली आफ की तरह दस दिन में एक दिवसीय अवकाश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए हर थाने में रोस्टर बनाया जाएगा। अलग-अलग दिवस पर कर्मियों को नियमित रूप से छुट्टी दी जाएगी। एडीजी अजय आनंद जोन के जिलों के एसएसपी को निर्देशित कर दिया है।

डीजीपी सुलखान सिंह ने दो महीने पहले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को अवकाश देने की व्यवस्था की थी। इसके तहत दस दिन में एक बार अवकाश दिया जाना था। डीजीपी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया था। मगर, यह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
विज्ञापन

यूपी पुलिस
अब, डीजीपी ने इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि जिलों के एसएसपी को पुलिस कर्मियों को अवकाश देने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों को गुरुवार से अवकाश देने की जिम्मेदारी सभी एसपी की होगी। प्रत्येक थाने में व्यवस्था की जाएगी।

आगरा में चार हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को अवकाश का लाभ मिलेगा। इसमें सिपाही और दरोगा शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक और सीओ को इसका फायदा नहीं मिल सकेगा। रोस्टर के मुताबिक, दस दिन में एक बार छुट्टी दी जाएगी। इस तरह से एक सिपाही और दरोगा महीने में तीन छुट्टी ले सकेंगे। 
विज्ञापन

विशेष ड्यूटी पर निरस्त

फाइल
जिले में किसी वीआईपी के आगमन और विशेष ड्यूटी को लेकर अवकाश को निरस्त कर दिया जाएगा। ड्यूटी खत्म होने पर पुलिस कर्मी फिर से अवकाश ले सकेंगे।

पुलिस कर्मी बिना छुट्टी ड्यूटी पर रहते हैं। इससे कई बार तनाव की स्थिति में रहते हैं। दस दिन में अवकाश से उन्हें काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें