फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज नहीं आ रहे पुलिसवाले, दरोगा और सिपाही ने होमगार्ड से रिश्वत लेकर छोड़ा भतीजा

Sun, 27 May 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
एटा जिले के पिलुआ थाने से भतीजे को छुड़ाने पहुंचे होमगार्ड से दरोगा और सिपाही ने आठ हजार रुपये की रिश्वत ले ली। अफसरों से शिकायत करने पर थाना प्रभारी ने होमगार्ड के रुपए लौटाकर मामला रफा-दफा कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर के अशोक नगर निवासी नाहरसिंह होमगार्ड है। वर्तमान समय उनकी ड्यूटी थाना पिलुआ में चल रही है। होमगार्ड ने बताया कि उसका भतीजा 20 मई को पिलुआ क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहा था। 

उसी समय उसका ढाबा संचालक से लेनदेन का लेकर विवाद हो गया। इस पर ढाबा संचालक ने फोन करके थाना पिलुआ से एक दरोगा और सिपाही को बुला लिया और होमगार्ड के भतीजे को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड ने बताया कि जब इसकी जानकारी उसे हुई तो वो सुबह को थाने पहुंच गया और थाना प्रभारी को मामला बताया। थाना प्रभारी ने दरोगा और सिपाही को छोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद भी उससे रिश्वत मांगी गई। 

दरोगा और सिपाही ने उसकी एक नहीं सुनी और उससे आठ हजार रुपये वसूल लिए। होमगार्ड ने शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी रामसिया मौर्य ने सिपाही और दरोगा को बुलाकर होमगार्ड के रुपये वापस कराए। 

होमगार्ड का आरोप है कि दरोगा ने चार हजार रुपये लौटा दिए हैं, जबकि सिपाही ने रुपये नहीं लौटाए। वहीं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। होमगार्ड से पैसे लेने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें