फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दारोगा ने थानाध्यक्ष पर लगाया रिश्वत का आरोप, SSP से शिकायत

Sun, 20 Nov 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दरोगा का आरोप है कि उसने मैक्स व चालक बदलने से इनकार कर दिया, जिससे थाना इंचार्ज आग बबूला हो गए और उत्पीड़न शुरू कर दिया। दरोगा की ड्यूटी गैर थाना क्षेत्र में लगा दी गई है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याही पुरा पिढ़ौरा मार्ग पर करीब दो सप्ताह पूर्व मैक्स की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसका गैर इरादतन हत्या का मुकदमा थाना बसई अरेला में दर्ज हुआ था। मुकदमा अपराध संख्या 73/22 की विवेचना थाना बसई अरेला में तैनात दरोगा जितेंद्र के द्वारा की जा रही है। थाना बसई अरेला थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी को एक प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

 

ये लगाया आरोप 

प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि थाना इंचार्ज ने दो सप्ताह पूर्व पिढ़ौरा मार्ग पर मैक्स की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मैक्स व चालक को बदलने के लिए रिश्वत ली है। इस मामले में सात हजार रुपये का लालच दरोगा को भी दिया गया, लेकिन दरोगा ने साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसे भी दिया गया लालच

दरोगा का आरोप है कि उसने मैक्स व चालक बदलने से इनकार कर दिया, जिससे थाना इंचार्ज आग बबूला हो गए और उत्पीड़न शुरू कर दिया। दरोगा की ड्यूटी गैर थाना क्षेत्र में लगा दी गई है। वहीं दरोगा ने थाना इंचार्ज को विवेचना स्थानांतरण व जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरोगा जीतेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है, जिसमें बयान के लिए सीओ पिनाहट ने बुलाया है।

थानाध्यक्ष ने झूठे बताए सभी आरोप

वहीं इस मामले में थाना इंचार्ज बसई अरेला विवेक कुमार का कहना है कि दरोगा द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके लिए कहने पर उन पर ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें