फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime: सिपाही के छाटे भाई की मौत,  दुपट्टे से लटका मिला शव; नौकरी से लौटकर आया पर घर नहीं पहुंचा

Fri, 04 Aug 2023 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही के छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो 27 जुलाई को हरियाणा से लौटकर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, तो वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव दुपट्टे के फंदे पर नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। जबकि परिजन की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

गांव मिर्जापुर सई निवासी मुकेश कुमार (25) का शव फंदे से लटका मिला है। बड़े भाई सुदेश कुमार ने बताया कि गांव के बाहर मुकेश का शव उसके खेत की मेड़ पर खड़े नीम के पेड़ से दुपट्टा के फंदे पर मिला है। स्पष्ट नहीं है कि हत्या है या आत्महत्या। बताया कि हिसार (हरियाणा) में एक कंपनी में काम करता था। वहां से 27 जुलाई को गांव के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 28 जुलाई को कस्बा रिजोर में मिला था। घर चलने के लिए कहा, लेकिन नहीं आया।

इसके बाद कई बार फोन पर भी संपर्क किया। बताया कि वह चार भाई थे। एक भाई नरेश कुमार उप्र पुलिस विभाग में हैं। जबकि छोटा भाई और वह हरियाणा में नौकरी करते हैं। रिजोर थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक ज्यादातर बाहर ही रहता था। किसी से कोई रंजिश भी नहीं बताई जा रही। युवक ने आत्महत्या की है। दुपट्टे को भी जांच में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान
विज्ञापन

दुपट्टे को लेकर है हत्या की आशंका

भाई ने बताया कि दुपट्टा किसका है और कहां से आया, यह हत्या की आशंका पैदा कर रहा है। रंजिश किसी से भी नहीं है। खुदकुशी करने की भी कोई वजह नजर नहीं आ रही है। आत्महत्या करनी थी तो घर पर भी कर सकता था, या फिर कहीं दूर जाकर जान दे सकता था। लेकिन गांव में ही ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें