फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सिपाही ने छह साल के बच्चे से किया कुकर्म, एसएसपी ने किया निलंबित

Wed, 24 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आरोपी सिपाही कुलदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को गोवर्धन की एक कालोनी में छह साल के बच्चे के साथ सिपाही द्वारा कुकर्म करने का मामले प्रकाश में आया है। सिपाही के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मोटरसाइकिल दस्ते चेतक पर तैनात सिपाही कुलदीप सिंह गोवर्धन की एक कालोनी में किराये पर रह रहा है। मूलत: मेरठ के हस्तिनापुर निवासी कुलदीप पिछले तीन महीने से गोवर्धन में तैनात है।

आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में सभी लोग थाने पर पहुंचे और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ कुकर्म किया है। जब वह पहुंची तो सिपाही वहां से भाग गया था। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें