फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र की कायथा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ने बुधवार देर रात एक घर महिला के घर में घुस कर उससे व बेटी से गाली-गलौज की।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नारखी उसे अपने साथ ले आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल होता रहा। एसएचओ के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
थाना नारखी की कायथा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ने बुधवार को देर रात जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने एक घर में घुसकर महिला एवं उसकी बेटी से अभद्रता की। विरोध के बावजूद वह नहीं माना। इस पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जानकारी पर एसएचओ नारखी मौके पर पहुंचे और सिपाही को अपनी कार में बैठा कर ले गए। महिलाओं का कहना है कि वह आए दिन इस तरह की हरकत करता है। सिपाही की इस हरकत को देखकर हर कोई शर्मसार है।