जनपद के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में एक सिपाही का दुकानदारों से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि बिना वर्दी घूम रहे सिपाही ने दुकान का सामान फेंका और दुकानदारों संग अभद्रता से बातचीत की। इस घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
देहात क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए समय निर्धारित किया है। शुक्रवार को सुबह बारिश हुई थी। बताया गया है कि फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के दूरा गांव में कुछ दुकानदार अपनी दुकानों की सफाई कर रहे थे। इसी बीच सादा कपड़ों में एक युवक आया और बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर लोगों को धमकाने लगा। बताया गया है कि उक्त युवक दूरा पुलिस चौकी का सिपाही है।
यूपी बोर्डः मूल्यांकन केंद्र पर पकड़ा फर्जी परीक्षक, एफआईआर के आदेश
उसका नाम अनिल बताया गया है। सिपाही ने धमक जमाते हुए दुकानों को बंद करने के लिए कहा। कुछ दुकानदारों ने सफाई की बात कही लेकिन सिपाही उन्हें गालियां देने लगा। बाइक से उतरकर सिपाही एक दुकान पर पहुंचा और रखा सामान फेंकने लगा। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।