फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, सरकारी आवास में मिली लाश; सुसाइड नोट भी मिला

Sat, 20 Jan 2024 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सिपाही का सरकारी आवास में शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
सिपाही अंकित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी एक सिपाही का शव शनिवार की दोपहर सरकारी आवास में पंखे पर मफलर के फंदे से लटका मिला। उसके साथी ने गेट खुलवाने का प्रयास किया। न खुलने पर अंदर झांक कर देखा तो शव लटका मिला। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला मुजफ्फर नगर के गांव बोर्राखुर्द निवासी आरक्षी अंकित कुमार का शव थाना जलेसर परिसर में बने सरकारी आवास पर फंदे पर मिला है। आरक्षी वर्ष 2020 बैच का है और 31 मई 2021 को थाना जलेसर में नियुक्ति मिली थी। शुरूआत में कस्बा में किराए के मकान में रहा था। करीब एक वर्ष पहले थाना परिसर में सरकारी आवास मिलने के बाद रहने लगा था। यहां पर साथी आरक्षी सुरेंद्र सिंह के साथ रहता था। तीन दिन पहले आरक्षी सुरेंद्र का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। इसके साथ ही सुरेंद्र चला गया था। 

शनिवार की दोपहर में आया तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो झांककर देखा तो अंकित फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरक्षी का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला है। इसके पीछे की क्या वजह है, स्पष्ट नहीं है। परिजन का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएंगी। आरक्षी का फोन कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मौत से पहले छोड़ा सिपाही का सुसाइड नोट मिला
जलेसर कोतवाली परिसर में फंदा पर लटके मिले सिपाही की मौत के बाद जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया है कि किसी को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।  एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। परिजन शाम को आ गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

किसने खोला दरवाजा
वहीं सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि जिस आवास में शव मिला है उसका दरवाजा किसने खोला था। कमरे से लैपटॉप और रुपये भी गायब हैं। इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं है। आरक्षी तीन दिन पहले ही आगरा से अपने साथी शिवम के साथ लैपटॉप लेकर आया था। जिसके माध्यम से यूपीएससी की तैयारी करने की बात कही थी, जो नहीं मिला है। इसके साथ ही जिस स्टॉप से फंदा लगाया है, वो भी एक सवाल छोड़ गया है। जिस आवास में सिपाही रहता था उसके आस-पास कोई महिला कर्मी भी नहीं रहती थी। दुपट्टे को पुलिस ने जब्त कर सील किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें