फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही ने की चौराहे पर तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने उठाया ये कदम

Thu, 22 Nov 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिपाही ने चौराहे पर फेंका सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गुरुवार को यूपी पुलिस के एक सिपाही ने हंगामा कर दिया। सिपाही ने पालीवाल चौराहे के आसपास चाट ठेल-ढकेल पर रखा सामान फेंक दिया। सिपाही की हरकत को देख चौराहे पर मौजूद छात्रों ने उसे खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


सिपाही भागता हुआ सीधे थाना पहुंचा और वहां इंस्पेक्टर से भी अभद्रता कर दी। उधर आक्रोशित लोगों ने ठेल और ब्रेंच डाल कर स्टेशन रोड जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों और जनता ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
  
सिपाही ने एक नहीं बल्कि वहां मौजूद चार-पांच ठेल पर रखे सामान को फेंक दिया। इससे ठेल वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी पर कॉलेज के छात्रों ने सिपाही को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिससे चौराहे पर हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता

सिपाही थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक से भी अभद्र व्यवहार करने लगा। पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर हवालात में बैठा दिया। उधर, छात्रों और ठेल ढकेल वालों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। आक्रोशित ठेल-ढकेल वालों ने थाना पहुंच कर तहरीर दी। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गलामई थाना मक्खनपुर लखनऊ के श्रीकृष्ण नगर थाने में तैनात है। विगत दो माह से छुट्टी पर था। उसके परिवार के लोग थाना आये हैं, उनका कहना है कि वो मानसिक रूप से परेशान है। उसका इलाज चल रहा है। दोपहर के समय घर से भाग आया था। ठेल वालों ने तहरीर दी है, मामले की जांच कराकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।  

सिपाही की पत्नी भी है कांस्टेबल

आरोपी सिपाही सुनील की पत्नी गीतांजली उर्फ बेबी औरैया थाना क्षेत्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों में पारिवारिक मतभेद भी चल रहे हैं। बताया गया है कि सिपाही उसी तनाव के चलते विगत कई माह से परेशान चल रहा है। लखनऊ में भी उसने एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में तोड़फोड़ कर दी थी। मानसिक स्थिति सही न होने से आए दिन हंगामा करता रहता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें