फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर महिला टीचर को मनचला कर रहा परेशान, शिकायत पर पुलिस ने दी बेतुकी सलाह

Thu, 20 Sep 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 की शुरुआत की गई, लेकिन यह सेवा कॉल सेंटर बनती जा रही है। यहां शिकायत पर कार्रवाई की बजाय पीड़िता को बेतुकी सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन


आगरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक शिक्षिका को फोन पर मनचला परेशान कर रहा है। वीमेन पावर लाइन पर शिकायत के बाद भी कॉल आने बंद नहीं हुए। हर बार पुलिस यही कहती है कि मनचले का फोन रिसीव कर काट देना।

पीड़ित शिक्षिका सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। नौ सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने उनके घर का पता पूछा। मना करने पर अपशब्द कहे। फोन पर एक अन्य युवक की भी आवाज आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'फोन रिसीव करो और काट दो'

शिक्षिका ने पहले उसे अनसुना कर दिया। मगर, युवक  लगातार कॉल करने लगा। हार-थक कर शिक्षिका के पति ने 15 सितंबर को 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे में शिकायत के निवारण का आश्वासन मिला। मगर, फोन आने बंद नहीं हुए। 

जब इस बारे में 1090 पर कॉल करके पूछा तो हर बार एक ही बात कह दी गई कि फोन रिसीव कर काट दो। मनचले के फोन से शिक्षिका और उनके परिजन दहशत में हैं। उन्होंने वीमेन पावर लाइन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें