फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: कासगंज जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 65 फीसदी से अधिक मतदान

Mon, 26 Apr 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज जिले में जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें मतदातओं की लगी रहीं। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिले में 65.70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। मतदाओं में सुबह से ही मतदान को लेकर काफी उत्साह था। दोपहर में सूरज की तपिश के बीच भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे जैसे तपिश बढ़ रही थी वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें मतदातओं की लगी रहीं। शाम पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा था। अपनी बारी की प्रतीक्षा में लोग बैठे नजर आए।

विज्ञापन


जिले के 7 विकासखंडों की 423 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। 1441 बूथों पर मतदाताओं ने अपने वोट डाले। प्रत्याशी और उनके समर्थक गांव में घूम घूमकर एक एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे थे। यह नजारा सभी बूथों पर आम नजर आ रहा था। हर कोई मतदाता को बूथ तक लाने के लिए भागदौड़ में जुटा था। 

सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और तमाम मतदाता 7 बजते ही कतारों में लगे नजर आए। नगला सुमरा, सलेमपुरबीबी, नदरई, फतेहपुरकलां, नवाबगंज नगरिया, सींगपुर, मगथरा, अहरौली, चांदपुर, बांकनेर, ततारपुर, पथरेकी, अथैया, ढोलना सहित जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी नजर आ रहीं थीं। 
विज्ञापन


पहले दो घंटे जिले के सभी ब्लॉकों में 10.3 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 11 बजे सूरज की तेज तपिश के बीच मतदान बढ़कर 22.28 फीसदी पर पहुंचा। दोपहर 1 बजे तक जिले में 38.73 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। दोपहर 3 बजे तक और मतदान का प्रतिशत बढ़ा और यह प्रतिशत 53.29 पर जा पहुंचा। तेज धूप और बढ़ते तापमान का मतदान पर असर नजर नहीं आया। दोपहर के समय मतदान का प्रतिशत बढ़ गया। 3 बजे से 5 बजे तक तेजी से वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 5 बजे 65.70 तक जा पहुंचा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें