जिले में 690 ग्राम प्रधान, 9180 सदस्य ग्राम पंचायत, 1257 सदस्य क्षेत्र पंचायत व 51 सदस्य जिला पंचायत सहित कुल 11178 पद के लिए रविवार शाम 5 बजे तक परचे जमा होंगे। 5 व 6 अप्रैल नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर 7 अप्रैल को उम्मीदवार के लिए नाम वापसी का मौका होगा। 7 अप्रैल को दोपहर तीन बजे बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
कलक्ट्रेट पर तैनात पुलिस फोर्स
एमजी रोड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर 51 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच नामांकन कक्ष हैं। शुक्रवार को यहां बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कराई गई। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने नामांकन स्थल पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात के निर्देश दिए हैं।