फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे यूपी के जवान, आगरा से पीएसी रवाना

Thu, 30 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीएसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश की आगरा सहित दस कंपनी पीएसी को भेजा गया है। बुधवार को 15वीं बटालियन, आगरा के जवान एक विशेष ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को मेरठ पीएसी रेंज के डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने जवानों को चुनाव ड्यूटी से संबंधित जानकारी दी। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश से पीएसी की मांग की थी। इस पर ही दस कंपनी पीएसी को भेजना तय हुआ। सोमवार को आजमगढ़, इटावा, झांसी, अलीगढ़, गाजियाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी और सीतापुर की नौ कंपनियां 15वीं वाहिनी पीएसी पहुंची। मंगलवार को डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने ब्रीफिंग में चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और ड्यूटी की जानकारी दी।

15वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट अमर सिंह ने बताया कि एक कंपनी में तकरीबन सौ कर्मी है। इस तरह से 1000 जवान गुजरात जा रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे सभी कंपनी, अधिकारी और अन्य स्टाफ ईदगाह स्टेशन पहुंचे और विशेष ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


जूनागढ़ और  राजकोट में अलग-अलग कंपनी को अपनी आमद करानी है। इसके बाद पीएसी दो फेज (नौ और 14 दिसंबर) का चुनाव कराएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पीएसी कर्मियों को मतगणना में भी आगे की ड्यूटी में लगाया जा सकता है। ट्रेन में तीन कंपनी सीआरपीएफ साथ गई।

दो आईपीएस कर रहे नेतृत्व

पीएसी - फोटो : अमर उजाला
पीएसी का नेतृत्व दो आईपीएस अधिकारी कर रहे हैं। इनमें 34वीं वाहिनी वाराणसी के कमांडेंट विनोद कुमार मिश्रा और द्वितीय वाहिनी सीतापुर के कमांडेंट अजय शंकर राय हैं। उनके अलावा दो डिप्टी कमांडेंट महेंद्र पाल सिंह (कानपुर) और आरडी चौरसिया (मुरादाबाद) भी हैं। दस सहायक कमांडेंट अलग-अलग दस कंपनी का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल टीम भी साथ

पीएसी कर्मियों के साथ एक चिकित्सक के साथ दस फार्मासिस्ट की टीम को भेजा गया है। मेडिकल टीम जरूरत पड़ने पर अपने कर्मियों का चेकअप करेगी। पीएसी के रेडियो स्टाफ को भी भेजा गया है। 

इसमें एक एक आरआई, दो आरएसआई, चार हेड आपरेटर सहित 28 आपरेटर शामिल हैं। पीएसी का अपना एक अलग हेड क्वार्टर बनाया जाएगा। इससे सभी कमांडेंट वायरलेस के जरिए ड्यूटी की जानकारी लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें