फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कांग्रेस नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी, मौके पर अधिकारी; साक्ष्य जुटा रही फोरेंसिक

Sat, 22 Jul 2023 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कांग्रेस नेता के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 50 लाख  रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कांग्रेस नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर कांग्रेस नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके  घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर यहां  से 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी, जब नेता के परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ के साथ प्रभारी निरीक्षक भोगांव मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें