फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पौधरोपण का महाअभियान आज से होगा शुरू, रोपें जाएंगे 22 लाख पौधे

Fri, 21 Jul 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ आज कुमरौआ गोशाला की भूमि पर पौधरोपण कर किया जाएगा। जिले भर में अलग अलग स्थानों पर कुल 22 लाख पौधे रोपे जायेंगें। वन विभाग की नर्सरी से ये पौधे विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने वन विभाग की तैयारियों को निरीक्षण कर परखा।कुमरौआ गोशाला भूमि पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। सुबह 11 बजे गोशाला भूमि पर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह पौधरोपण करेंगे। यह अभियान आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। जिले में कुल 27.05 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। जिनमें सभी विभागों का पौधरोपण का लक्ष्य है। नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने बताया कि जिले में पौधरोपण के लिए वन विभाग के द्वारा गड्ढों की खोदाई कराई गई है। नर्सरी से सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण होगा। जिला वन अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने पूरी कार्ययोजना के बारे में नोडल अधिकारी को जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें