फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक, एजेंट को टोकने पर बिगड़ी बात

Fri, 23 Oct 2026 11:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

खास बातें

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। करीब 2.30 लाख मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 AM, 23-Oct-2026
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बेटे संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बेटे संग किया मतदान, भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा

आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने बेटे आलौकिक उपाध्याय के साथ राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की जीत पक्की है।

10:46 AM, 23-Oct-2026

बूथ के पास रोकने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस से नोकझोंक

मैनपुरी(किशनी)। मतदान केंद्र के पास भाजपा एजेंट विक्रांत चौहान को बाहर जाने के दौरान वहां तैनात इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण सिंह ने टोका तो भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। इसको लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने भी स्थिति संभालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

10:36 AM, 23-Oct-2026

डीएम और एसएसपी ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत आज हो रहे आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया फिरोजाबाद में सुबह 8 बजे से सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन से प्राप्त सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्नातक निर्वाचन के कुल 15,399 मतदाताओं में से 1,024 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे सुबह 10 बजे तक कुल मतदान 6.65 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के कुल 3,075 मतदाताओं में से 297 शिक्षकों ने मतदान किया, जिसका कुल प्रतिशत 9.66% रहा।


चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्लॉक एका स्थित बूथ संख्या 56, 57 (स्नातक) और बूथ संख्या 32 (शिक्षक) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की गई। इस दौरान बूथ संख्या 56 (स्नातक) में कुल 725, बूथ संख्या 57 (स्नातक) में कुल 716 और बूथ संख्या 32 (शिक्षक) में कुल 207 मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला और पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
10:19 AM, 23-Oct-2026

फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी

आगरा। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव के लिए फतेहपुर सीकरी में 10:00 बजे तक वोटिंग की गति धीमी रही है। बता दें खंड स्नातक केंद्र पर 599 से 80 वोट 10:00 बजे तक पढ़ चुके हैं, वहीं 319 में से 22 वोट ही खंड शिक्षक सीट के लिए डाले गए हैं। राजनीतिक पार्टियों के बस्तों पर भी मतदाता नहीं दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता जमे हुए हैं।

10:02 AM, 23-Oct-2026
एत्मादपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एत्मादपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

एत्मादपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। विकास खंड कार्यालय पर मतदान के दौरान मतदाताओं की कतारें देखी गईं। इस बीच, भाजपा कार्यालय पर विधायक कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते हुए पहुंचे। वहीं, एसडीएम और एसीपी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



 

विज्ञापन
09:58 AM, 23-Oct-2026
मैनपुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 25 केंद्रों पर 14 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

मैनपुरी। विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड की मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 से शुरू हो गई है जिले में इसके लिए 25 मतदान स्थल बनाए गए हैं जहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कोई भी लापरवाही न बरतने ने के कड़े निर्देश जारी किए। जिले के 14000 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकल रहे हैं और लगातार मतदान प्रक्रिया सुचारू है।

 

09:30 AM, 23-Oct-2026
मतदाता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सरस्वती विद्या मंदिर में धीमी गति से चल रहा मतदान, अब तक सौ का आंकड़ा पार नहीं

आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक/शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या लगभग 700 है। हालांकि, मतदान प्रतिशत की गति धीमी बनी हुई है। मतदाता दो-तीन के समूह में मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक सौ मतदाताओं का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है।

09:28 AM, 23-Oct-2026
कमलानगर आगरा - फोटो : अमर उजाला

कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक/शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

09:25 AM, 23-Oct-2026
निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने पत्नी संग किया मतदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने पत्नी संग किया मतदान

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने अपनी पत्नी अपराजिता सिंह के साथ ब्लॉक बिचपुरी परिसर में स्थित स्नातक बूथ संख्या 32 अ पर अपना मतदान किया।

08:42 AM, 23-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक, एजेंट को टोकने पर बिगड़ी बात

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार सुबह सख्त सुरक्षा पहरे के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें नवीन मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बृहस्पतिवार को सामग्री देकर रवाना किया गया था। आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल तथा अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने मंडी परिसर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्राँग रूम, सुरक्षा प्रबंधों और 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

अफसरों ने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें