फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्वार्टर फाइनल में यूपी को अखरी ध्रुव जुरेल की कमी

विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
विज्ञापन
आगरा। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में यूपी की टीम को ध्रुव जुरेल की कमी अखरी। टीम को हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल को अचानक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम से जुड़ना पड़ा। ऐसे में यूपी की टीम उनके बिना ही उतरी।
विज्ञापन


ध्रुव जुरेल इस सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे थे। दो शतक और चार अर्धशतक लगाकर उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल हालात से निकाला। क्वार्टर फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनका न होना टीम के लिए भारी पड़ा।

पूर्व क्रिकेटर अशोक बांबी ने कहा कि ध्रुव जुरेल यूपी की टीम की रीढ़ हैं। अगर वह होते तो सौराष्ट्र पर दबाव कहीं ज्यादा होता। कोच परवेंद्र यादव का भी मानना है कि यूपी की हार का सबसे बड़ा कारण ध्रुव का न खेलना रहा। क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर का कहना है कि ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी से टॉप ऑर्डर को स्थिरता मिलती है। बारिश से प्रभावित मैच में सौराष्ट्र ने यूपी को 17 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें