डीआईजी की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी एक गोली
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। पुलिस की ओर से नौ राउंड फायरिंग हुई जबकि बदमाशों की ओर से 15 से 16 राउंड फायर हुए।
ये भी पढ़ें - असद एनकाउंटर: मिट्टी में मिला छैमार गैंग का सरगना, मौत के बाद...इसलिए नहीं आया घर का कोई मर्द; महिलाएं ही आईं
बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय की बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर लगी। यदि उन्होंने बुलेट प्रूफ जाकेट नहीं पहन रखी होती तो उनकी जान जा सकती थी।
उन्होंने बताया कि रणनीति के तहत पुलिस ने पूरे मकान को घेर रखा था, लेकिन डीआईजी की जैकेट में गोली लगने के बाद पुलिस फायरिंग करते हुए मकान के अंदर घुसने लगी। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पहले एक गोली असद को लगी। गोली लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद भी वह 15 मिनट तक पुलिस पर लगातार फायरिंग करता रहा।
जब दूसरी गोली उसके लगी तब जाकर उसके हाथ से हथियार छूटा। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।