फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध अतिक्रमण पर आज से चलेगा बुलडोजर, 15 दिन में खाली होंगी जमीनें; अधिकारियों की तय की गई जवाबदेही

Thu, 02 Jul 2026 11:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जुर्माने के साथ जेल की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद शासन ने आगरा सहित प्रदेशभर के नगरीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ महाभियान छेड़ने का आदेश दिया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बृहस्पतिवार से 15 दिनों के भीतर युद्धस्तर पर सार्वजनिक और बहुमूल्य सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जारी किए हैं। शहर में अतिक्रमण न रुकने पर सीधे अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उन्हें जेल की सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें


अतिक्रमण रोकने के लिए शहर को जोन में बांटकर नगर निगम और विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-26-घ के तहत एक माह का साधारण कारावास या 10 हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों दंड दिए जा सकते हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि राष्ट्रीय, राज्य मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों और फुटपाथों पर हुए अनधिकृत निर्माणों को पहली वरीयता पर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


बिना नक्शा स्वीकृत कराए या सेटबैक का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध निर्माणों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई होगी। खाली कराई गई भूमि पर दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए तुरंत चहारदीवारी या फेंसिंग कराई जाएगी। सड़कों व फुटपाथों का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराया जाएगा। पुलिस इसकी अभिरक्षा करेगी। मंडलायुक्त इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। प्रतिदिन शाम 5 बजे तक आवास बंधु को मुक्त कराई गई जमीन की प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी।

ये भी पढ़ें -   जल संकट: आधे शहर के पांच लाख लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पानी, बूंद-बूंद को तरस गए; बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें