फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ मजाकः प्रभारी मंत्री ने 96 रुपये की ऋणमाफी का दिया प्रमाणपत्र

Fri, 29 Sep 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
farmer
विज्ञापन
मथुरा में एक रुपये के बाद अब 96 रुपये कर्ज माफी का एक और प्रमाण सामने आया है। इसका प्रमाण पत्र तो खुद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह किसान को बांट कर गए हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि किसान पर आज भी 61 हजार रुपये केसीसी खाते के बकाया हैं।
विज्ञापन


मांट तहसील के गांव मनिकावास बकला निवासी जयप्रकाश पुत्र भगवान सिंह ने कृषि कार्य के लिए नीमगांव स्थित सिंडिकेट बैंक से ऋण लिया था। खाता संख्या 88582200033786 में वह 61 हजार के बकाएदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के तहत जयप्रकाश की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं था जब 11 सितंबर को उसे कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दिए जाने की सूचना दी गई।

वेटरनेरी विवि में आयोजित समारोह के लिए उसे कूपन संख्या 153 के तहत आयोजन स्थल पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उसे लघु एवं सीमांत किसान फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिया। कर्ज माफी की खुशी में जयप्रकाश प्रमाण पत्र में अंकित राशि को देखना भी भूल गए। घर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सिंडिकेट बैंक की ओर से जारी कर्ज माफी के प्रमाण पत्र में सिर्फ 96.55 रुपये की माफी की गई थी।
विज्ञापन


इस समस्या को सुनने के बजाए ग्राम पंचायत अधिकारी उनके प्रमाण पत्र को भी ले गया। जयप्रकाश की गुहार पर डीएम अरविंद मलप्पा बंागरी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से इस मामले की आख्या मांगी, लेकिन बैंक के प्रतिदिन चक्कर लगाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें