जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर
अकोला ब्लॉक जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर है। अकोला ब्लॉक में करीब पांच किमी क्षेत्र में फैला एयरफोर्स का ड्रापिंग जोन है। जहां पैराट्रूपर्स हवाई छलांग लगाते हैं। फिलहाल अकोला ब्लॉक सदर तहसील क्षेत्र में शामिल है। नई तहसील बनने से अकोला व आस-पास क्षेत्रों के लोगों को खसरा-खतौनी, पैमाइश व अन्य राजस्व कार्यों के लिए 20 किमी. दूर शहर नहीं आना पड़ेगा।
बाह को जिला बनाने की मांग अधूरी
जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर स्थित बाह तहसील को जिला बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से लंबित है। हर बार चुनाव में बाह तहसील को जिले का दर्जा देने की मांग उठती है। जिला बनने से यहां बुनियादी सुविधाओं के अलावा कानून व प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो सकती है। बाह तहसील की आबादी करीब तीन लाख से अधिक है।