मैनपुरी जिले के 900 से अधिक शिक्षकों का वेतन रुक सकता है। यदि समय रहते उन्होंने परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर के लिए आवेदन नहीं किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लेखाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने लेखाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिन शिक्षकों के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) नहीं हैं। उनका वेतन रोक दिया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी शिक्षकों को प्रान नंबर आवंटित किया जाए।
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना 'प्रान' के किसी भी शिक्षक को वेतन जारी न किया जाए। जिले में 900 से अधिक शिक्षकों को अभी 'प्रान' जारी नहीं हो सका है। इसका कारण यह है कि इन शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के चक्कर में अभी तक 'प्रान' के लिए आवेदन नहीं किया है।