फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी फूड एक्सपो आज से:  सात राज्यों की 150 कंपनियां होंगी शामिल, खाद्य कारोबार से जुड़ी तकनीकों पर होगा मंथन

Sun, 14 Jun 2026 09:52 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उद्घाटन से पहले होटल में एक्सपो की स्मारिका का भव्य विमोचन हुआ। इसके साथ ही 'स्वस्थ जीवनशैली का आधार: भोजन से आरोग्य की ओर' विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य और उद्योग विकास पर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन
यूपी फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव-2026 की स्मारिका का किया विमोचन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रही ताजनगरी में रविवार से तीन दिवसीय यूपी फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव-2026 का आगाज होगा। इसमें सात राज्यों की 150 कंपनियां, खाद्य कारोबारियों समेत 15 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उद्घाटन करेंगे। तीन दिन तक अलग-अलग सत्रों में खाद्य कारोबार से जुड़ी तकनीकों पर मंथन होगा। नवाचार और मशीनों की प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (सीएफपीआईए) का यह फूड एक्सपो फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में 14 से 16 जून तक चलेगा। उद्घाटन से पहले शनिवार को होटल में ही एक्सपो की स्मारिका का भव्य विमोचन हुआ। इसके साथ ही ''स्वस्थ जीवनशैली का आधार : भोजन से आरोग्य की ओर'' विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य और उद्योग विकास पर गहन मंथन किया गया।

मोबाइल देखते हुए भोजन करने से घट रही पाचन शक्ति
शनिवार को पहले सत्र में हेल्थ एंड वेलनेस कोच रुचिरा ढल ने आधुनिक जीवनशैली के खतरों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि एक सर्वे में 57 फीसदी लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई गई है। मोबाइल या टीवी देखते हुए भोजन करने की आदत शरीर की पाचन शक्ति को कमजोर कर रही है। भोजन हमेशा शांत और सकारात्मक माहौल में करना चाहिए। उन्होंने छह से आठ घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद, प्रतिदिन ढाई लीटर पानी और नियमित प्राणायाम को स्वस्थ जीवन की पूंजी बताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सोशल मीडिया के नुस्खों से बचें
डाइटिशियन पायल सेठ ने कहा कि भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुस्खों को बिना विशेषज्ञ सलाह के अपनाने से बचने की हिदायत दी। पायल ने सजग होकर खाना, मोटे अनाजों व फलों के सेवन पर जोर देते हुए कहा कि सबसे बड़ी संपत्ति स्वस्थ शरीर और शांत मन है।

ब्रज की सफलता की कहानियां समेटे है स्मारिका
दूसरे सत्र में फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव-2026 की स्मारिका का विमोचन किया गया। इसमें आगरा मंडल के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े उन ब्रांडों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता दी गई है, जिन्होंने स्थानीय स्तर से वैश्विक पहचान बनाई। साथ ही इसमें सरकारी योजनाओं, निर्यात संभावनाओं और नई तकनीकों की विस्तृत जानकारी है। इस दौरान सीएफपीआईए के अध्यक्ष राजकुमार भगत, आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, आशीष गर्ग, सचिव विकास चतुर्वेदी, शैलेंद्र अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, अभिषेक चौरसिया, संदीप काइला और सीए आरके जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन विकास चतुर्वेदी व आशीष गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें