फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ियों पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल, पुलिस ने बांटे फल; शिवभक्तों के स्वागत की ये तस्वीर जीत लेगी दिल

Mon, 17 Aug 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के सिढ़पुरा में सावन के तीसरे सोमवार को पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने शिवभक्तों को फल, पानी और जलपान भी बांटा, जबकि पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर फूल बरसाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सावन मास के तीसरे सोमवार को सिढ़पुरा में भक्ति और सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला। विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुलडोजर पर चढ़कर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की, जिससे पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वागत शिविर लगाया गया था। पुष्पवर्षा के साथ-साथ अधिकारियों ने कांवड़ियों को फल, जल और जलपान सामग्री का वितरण किया। लंबी पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने इस आत्मीय स्वागत के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे सभी शिवभक्त बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें