फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री: सपा पर तीखे प्रहार, कहा-पहले चाचा भतीजा के जिलों को ही मिलती थी बिजली, अब पूरी यूपी को मिल रही

Wed, 22 Dec 2021 06:22 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भाजपा के तेवर अब तीखे हो रहे हैं। बिजली और अन्य योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं और विपक्ष पर निशाने साध रहे हैं।
विज्ञापन
कासगंज में ऊर्जा मंत्री व अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चाचा-भतीजा के जिलों को ही अनवरत रूप से बिजली मिलती थी और पूरी यूपी में बिजली को लेकर हाहाकार रहता था। अब योगी सरकार में यूपी के सभी जिलों को बिजली मिल रही है। लोग बिजली आपूर्ति से खुश हैं। उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर वर्ग खुश है। आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार 325 सीटें जीतकर बनेगी।

विज्ञापन

युवा सम्मेलन में भाग लेने आए
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अमांपुर में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के घर में कैसे खुशहाली पहुंचे इस पर काम किया है। उन्होंने घर-घर में रोशनी को पहुंचाया, गरीबों को छत दी है। किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों को सम्मान निधि दी है।
बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा
उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे व सिलिंडर दिए। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा है। उत्तर प्रदेश में पांच सालों में छह बार उपभोक्ताओं को ब्याज की छूट दी गई। तीन साल से विद्युत मूल्य नहीं बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेना देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम की अराधना का मुख्यकेंद्र भव्यता के साथ बन रहा है। यह सब मोदी और योगी सरकार की देन है। 
विज्ञापन

विपक्ष पर बोला हमला
ऊर्जा मंत्री ने सरकार की अन्य योजनाओं और कार्यों का जमकर बखान किया, वहीं विपक्षी दलों पर करारे प्रहार किए। युवा सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा फिर से जीत का रिकॉर्ड स्थापित करेगी। सपा, बसपा जैसी जनविरोधी पार्टियां भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि हर कोई भाजपा की योजनाओं की तारीफ कर रहा है और विपक्षी दल दुष्प्रचार में जुटे हैं। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को विश्व गुरु बना रहे हैं। मोदी सरकार और योगी सरकार युवाओं को रोजगार की ऊर्जा दे रही है। युवा सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो मनीष गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, विधायक ममतेश शाक्य और विधायक देवेंद्र राजपूत ने सम्मेलन संबोधित किया।
आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं लेकिन, तीन दिन में मिले पांच संक्रमित
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें