फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट पड़ा 134 रुपये में, भाजपा को दो रुपये में, मिली बड़ी जीत

Mon, 14 Mar 2022 03:12 PM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा

सार

आगरा जिले के 107 प्रत्याशियों में से 70 ने चुनाव खर्च का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसके आधार पर सबसे महंगा वोट आगरा उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को पड़ा है। सबसे सस्ता भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल को, जिन्होंने जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।  
विज्ञापन
आगरा उत्तर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार में हुए खर्च का प्रत्याशियों के मिले वोट से हिसाब लगाया जाए तो आगरा जिले में सबसे महंगा वोट उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को पड़ा है। वह चुनाव हार गए। उन्होंने कुल 7.99 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए। 5933 वोट मिले हैं। प्रति वोट 134 रुपये खर्च आया है। 

विज्ञापन


इसी तरह खेरागढ़ से रालोद के रोतान सिंह का प्रति वोट खर्च 41.32 रुपये है। ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य के 27 रुपये खर्च हुए हैं। सबसे कम खर्च 2 रुपये वोट उत्तर सीट से पुरुषोत्तम खंडेलवाल के हुए हैं। इन्होंने 3.61 लाख रुपये चुनाव में खर्च किया। जिसके सापेक्ष 1.53 लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

40 लाख रुपये निर्धारित की गई थी खर्च सीमा

निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की थी। ये खर्च प्रचार सामग्री, वाहन, रैली, मेज-कुर्सी से लेकर समर्थकों के चाय-नाश्ते पर करना था। जिसका ब्योरा आयोग को भेजा जाता है। इसके अलावा वोट के बदले नोट बांटना, गिफ्ट व अन्य प्रलोभन अवैध खर्च की श्रेणी में आते हैं। जो चुनाव में प्रतिबंधित हैं। 

70 प्रत्याशियों ने सार्वजनिक किया खर्च का ब्योरा

आयोग द्वारा निर्धारित 40 लाख रुपये की खर्च सीमा से अधिक खर्च करने पर प्रत्याशी चुनाव से अयोग्य हो सकता है। इस बार जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था। जिनमें 70 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा सार्वजनिक  किया है। 37 निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अब तक आयोग को चुनाव खर्च ही नहीं बताया है। इनके लिए छह अप्रैल को व्यय रजिस्टर जमा कराने का अंतिम मौका होगा। 

निर्वाचन व्यय प्रभारी कार्यालय के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा 38 लाख रुपये पूर्व राज्यपाल एवं ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने चुनाव में खर्च किए हैं। बेबीरानी पहली बार विधायक बनी हैं। उन्हें 1,37310 वोट मिले हैं। उनका प्रति वोट पर 27.67 रुपये खर्च आया है। खेरागढ़ से रालोद के रोतान सिंह ने 5.84 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए हैं। उन्हें 14133 वोट मिले। इस तरह प्रति वोट 41.32 रुपये पड़ा है।

बाह से सपा प्रत्याशी को एक वोट 23 रुपये का पड़ा 

बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा को एक वोट 23 रुपये का पड़ा है। उन्होंने 12.63 लाख रुपये खर्च किए। 54125 वोट मिले। खेरागढ़ से बसपा प्रत्याशी गंगाधर कुशवाह को एक वोट 19.11 रुपये का पड़ा है। गंगाधर ने चुनाव में 5.54 लाख रुपये खर्च किए। इन्हें 28988 वोट मिले। जबकि यहां से जीतने वाले भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह को 14.38 रुपये प्रति वोट और टक्कर देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 7.63 रुपये प्रति वोट खर्च हुआ है। 
विज्ञापन

किसके वोट पर कितना हुआ खर्च

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी  पार्टी  खर्च वोट  खर्च/प्रति वोट
उत्तर विनोद बंसल कांग्रेस 7.99 लाख  5933  134 रुपये
खेरागढ़  रोतान सिंह   रालोद  5.84 लाख 14133 41.32
ग्रामीण बेबीरानी मौर्य भाजपा 38 लाख   137310 27.67 रुपये
बाह मधुसूदन शर्मा सपा 12.63 लाख   54125 23 रुपये
फतेहाबाद शैलेंद्र सिंह बसपा  9.30 लाख 40958 22 रुपये
खेरागढ़ गंगाधर कुशवाह  बसपा 5.54 लाख  28988 19.11 रुपये
फतेहाबाद छोटेलाल वर्मा   भाजपा 16.80 लाख 108811 15.43 रुपये
खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह  भाजपा  13.89 लाख 96574  14.38 रुपये
फतेहाबाद रूपाली दीक्षित सपा  7.94 लाख 55576  14.28 रुपये
एत्मादपुर  प्रबल प्रताप सिंह बसपा 11.05 लाख 98679  11 रुपये
फतेहपुरसीकरी मुकेश राजपूत बसपा  5.91 लाख  59641  9.90 रुपये
फतेहपुरसीकरी चौधरी बाबूलाल   भाजपा  9.51 लाख 112095  8.40 रुपये
खेरागढ़  रामनाथ सिकरवार कांग्रेस 4.61 लाख 60077 7.63 रुपये
फतेहपुरसीकरी ब्रजेश चाहर रालोद 3.48 लाख 64826   5.36 रुपये
दक्षिण  योगेंद्र उपाध्याय भाजपा 5.82 लाख 109262  5.34 रुपये
उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा  3.61 लाख  153817  2.34 रुपये

छह अप्रैल को होगी बैठक

कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाह ने बताया कि निर्वाचन व्यय प्रस्तुत करने के लिए अंतिम बैठक 6 अप्रैल को होगी। 37 प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया है। इन्होंने ब्योरा नहीं दिया तो आयोग भविष्य में तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर सकता है। बाकी 70 प्रत्याशियों ने व्यय रजिस्टर जमा किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें