उनके पति अजीम भाई 2002 में सपा से विधायक रहे थे। इधर, कांग्रेस ने युवा चेहरे के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे संदीप तिवारी पर दांव लगाया है। एआईएमआईएम ने इस बार घोषित मुस्लिम प्रत्याशी को बदलकर बबलू राठौर गोल्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। जातीय समीकरण में उलझे इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे तो गायब हो गए हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में किस मोड पर पहुंचेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
2017 का परिणाम
- मनीष असीजा-भाजपा- 102654
- अजीम भाई -सपा -60927
- खालिद नसीर -बसपा -51328
- एहतेशाम अली बाबर- एआईएमआईएम-11474
वोटों का गणित जातिगत अनुमानित
- मुस्लिम -1.55 लाख
- वैश्य -95 हजार
- जाटव -45 हजार
- शंखवार -35 हजार
- राठौर -37 हजार
- यादव -20 हजार
- ब्राह्मण -25 हजार
- अन्य- 17 हजार
- जातिगत आंकड़े अनुमानित है।