फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस नहीं सुनती, थर्ड डिग्री पीड़ित ने भी बयां किया दर्द...डिप्टी सीएम ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

Sat, 10 Jan 2026 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा आए, तो उनके सामने थर्ड डिग्री पीड़ित ने भी अपना दर्द बयां किया। इस पर डिप्टी सीएम ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को बुलाकर थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विकसित भारत जीरामजी योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जीवनी मंडी पुलिस चौकी में दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने ये निर्देश पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और आरोपों के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को बुलाकर दिए।ॉ
विज्ञापन


दरअसल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की बैठक में सवाल उठने के बाद भी पुलिस की कार्यशैली में सुधार न होने पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आगरा पुलिस की शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस निरंकुश हो गई है और आम जनता ही नहीं, नेताओं व जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने पुलिस के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और दोषियों को दंडित करने के निर्देश दिए।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने हाल ही में जीवनी मंडी चौकी में दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पीटने के मामले को उठाया। बताया कि कुछ लोग सर्किट हाउस आकर अपना दर्द बयां करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा किरावली में किसान को एक मामले में पूछताछ के नाम पर बुलाकर पीटने के मामले को भी उठाया। कहा कि पुलिस किसी को भी यातनाएं दे रही है, लेकिन उसपर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


शिकायतों की भरमार के बीच डिप्टी सीएम ने पुलिस कमिश्नर को बुलवाया। सीपी के छुट्टी पर होने के कारण पहुंचे एडिशनल सीपी को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इससे पहले डिप्टी सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण में छूटे लोगों के वोट बनवाने के लिए जुटने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद राजकुमार चाहर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह के अलावा पूर्व विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह, संतोष कटारा, ललित चतुर्वेदी, गौरव सोलंकी, रोहित कत्याल व अन्य मौजूद रहे।


आरोपों की हो रही जांच
अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि थाना छत्ता पुलिस पर लगे पिटाई के आरोप की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को नजरबंद नहीं किया गया था।

पुलिस ने किया नजरबंद
कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाने से पहले पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया। विपिन ने कहा कि पुलिस ने उन्हें घर से निकलने नहीं दिया। संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने मनीष, मुकेश कुशवाह, राकेश, कृपाल कुशवाह के साथ डिप्टी सीएम से पुलिस की प्रताड़ना की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें