फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, कहा- यूपी की कानून व्यवस्था होगी और बेहतर

Sun, 07 Jul 2019 06:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांके बिहारी जी के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन


मीडिया से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। इसी संदर्भ व अन्य जन समस्याओं को लेकर यहां अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बांकेबिहारी की कृपा से ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिली है। यह उन्हीं की सरकार है। बांकेबिहारी की कृपा से आज उन्हें बड़े ही निकट से ठाकुरजी के दर्शन हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के बाहर रोके जाने पर श्रद्धालु भड़के

वहीं 10 मिनट बाद जब बांकेबिहारी के दर्शन कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंदिर के गेट संख्या एक से बाहर आए तभी कुछ श्रद्धालुओं ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। 

श्रद्धालुओं का यह आक्रोश इसलिए फूटा, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के मंदिर में होने के दौरान श्रद्धालुओं को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। श्रद्धालु धूप में खड़े होकर मंदिर के अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें