प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला में गुरुवार को दस किलोमीटर की सड़क में 1000 से अधिक गड्ढे शीर्षक से प्रकाशित हुई खबर का संज्ञान लिया। वह लखनऊ जाकर इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वीआईपी मार्ग स्थित निकुंज भवन नंदभवन में हवन करने के बाद अमर उजाला अखबार में 'दस किलोमीटर की सड़क में 1000 से अधिक गड्ढे' शीर्षक से प्रकाशित हुई खबर का पता चला।
उन्होंने अपने साथ में चल रहे अफसरों से अमर उजाला अखबार लाने को कहा और खबर देखी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह लखनऊ पहुंचने पर इस मामले की जांच कराकर जिले की खस्ताहाल सड़कों पर लोकनिर्माण विभाग से रिपोर्ट मंगाएंगे।