फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा को बताया गुंडे-माफिया का गैंग, कहा- इसके सरदार हैं अखिलेश

Fri, 28 Jan 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्मी अंदाज में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि उनके पास गुंडे हैं, तमंचे हैं। हमारे पास जनता का सुरक्षा कवच। 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। मौर्य ने कहा कि आगरा उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रेरणा का केंद्र बनेगा। 2022 का चुनाव 2024 के चुनाव से जुड़ा हुआ है। 2017 में मुख्यमंत्री योगी ने विकास के नए युग की शुरुआत की, गुंडे और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरता है। उनके पास तमंचे हैं ,अपराधी हैं, गुंडे हैं। हमारे पास 24 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की जनता को तमाम लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित किया, जबकि 2017 से पहले गुंडे माफिया के गैंग जिले चला रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश एंड कंपनी सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। सपा का आगरा में खाता भी नहीं खुल रहा है। समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में समाप्त वादी पार्टी बनेगी। प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें