'भाजपा ने अनुच्छेद 370 को धराशाई किया'
केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से जुड़े डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर एक देश में दो संविधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह अनुच्छेद 370 के पक्षधर नहीं थे। भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को धराशाई कर दिया है। इसे पश्चिम बंगाल की जनता भी जानती है।
280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले का विकास तेजी से हो रहा है। पिछली सपा सरकार में दल और जाति के आधार पर क्षेत्र का विकास होता था। हम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन बीस किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 250 की आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर कर दी गई है।